बड़कागांव: संयुक्त ट्रेड यूनियन बरका-सयाल की बैठक एनसीडब्ल्यूयू क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में हुआ। जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र सिंह एवं संचालन अशोक गुप्ता ने किया। बै

ठक में पांचो श्रमिक संगठन के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कोयला मजदूरों का एनसीडब्ल्यूए 11 का समझौता किसी भी परिस्थिति में निरस्त नहीं होने दिया जाएगा। ऊपरी शीर्ष नेताओं के आदेशानुसार होने वाली आगामी 12, 13, 14 अक्टूबर 2023 को कोयला उद्योग में हड़ताल ऐतिहासिक होगा।

बैठक में मुख्य रूप से संयोजक विंध्याचल बेदिया, शंभू सिंह, संजय वर्मा, संजय शर्मा, संजय मिश्रा, अर्जुन सिंह, दशरथ कुर्मी, जेपीएन सिन्हा, डॉ जी आर भगत, लालो महतो, वासुदेव साव, रामाकांत दुबे, जगरनाथ पासवान, सुरेश सिन्हा, उदय मालाकार, राजेश सिंह, दिनेश टुडू, महादेव मांझी, आजाद भुईयां, ओमप्रकाश सिंह, अमर कुमार राम, गोविंद प्रसाद, सुरेश महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!