रामगढ़: झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह के तहत राज्य भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में भुरकुंडा पंचायत भवन में शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि और आजीविका महिला समूह की सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अजय पासवान ने किया।
अवसर पर झारखंड राज्य गठन के 25 वर्षों में हुई प्रगति पर चर्चा की गई। सभी ने स्वास्थ्य और लैंगिक समानता का शपथ लिया। इसके साथ ही आगामी पांच वर्षों में पंचायत के विकास को लेकर जरूरी कार्यों पर भी रायशुमारी की गई। इस दौरान मुखिया अजय पासवान ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, यह सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। हमारा राज्य और भी तेजी से प्रगति के रास्ते पर बढ़ता रहे इसके लिए सभी नागरिकों को अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करनी चाहिए।
मौके पर अध्यक्ष रूपा देवी, सचिव उर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष रूपा देवी, इबीके पम्मी कुमारी, जीसीआरपी सुनीता देवी, पिंकी देवी, पूजा देवी, सकुन देवी, गीता देवी, शारदा देवी, सरस्वती देवी, पूनम देवी, संध्या देवी, तारा देवी, मीना देवी, जमुना देवी, निराली देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
