खेल-कूद जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा : विजयंत
रामगढ़: भुरकुंडा के ए’ला एग्लाइज स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह हमें अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना के महत्व को सिखाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है।
वहीं प्रतियोगिता में वाल्मीकि सदन, नेता जी सदन, बुद्ध सदन, अशोक सदन, आर्यभट्ट सदन और टैगोर सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। रोमांचित मुकाबला के अंत में फाइनल मैच नेताजी सदन बनाम आर्यभट्ट सदन के बीच खेला गया। इस मैच में आर्यभट्ट सदन ने जीत हासिल कीँ मैन ऑफ़ द मैच आर्यभट्ट सदन की मिस्टी राज रही। वहीं मैच ऑफ द सीरीज सीमा हंसदा रही। विजेता आर्यभट्ट सदन और व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक कंचन दास, कंचन सोनी, सीमा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।