• लोगों ने पगड़ी बांध और फूल माला पहनाकर जताया विधायक का आभार

हजारीबाग: झारखंड विधानसभा ताजा मानसून सत्र के दौरान हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की जनता के ज्वलंत समस्या को गंभीरतापूर्वक उठाया गया। जिसके फलस्वरूप कटकमदाग प्रखंड को बड़कागांव अनुमंडल पुलिस कार्यालय से हटाकर पुनः मुख्यालय क्षेत्र में कर दिया गया है। 

इससे हर्षित कटकमदाग की जनता ने विधायक मनीष जायसवाल का पुरजोर तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक सेवा केंद्र परिसर में पहुंचे कटकमदाग के सैकड़ों लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल को पगड़ी बांधकर, फूल माला पहना कर और पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया और धन्यवाद दिया ।

बताते चलें है कि कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की जनता को डीएसपी से मिलने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी तय कर बड़कागांव जाना पड़ता था। जनता की तकलीफ को विधायक मनीष जायसवाल ने सदन पटल पर प्रमुखता से उठाया। जिसपर  कटकमदाग क्षेत्र के लिए पुनः  मुख्यालय डीएसपी को कार्यभार दे दिया गया। कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की जनता को इससे बड़ी राहत मिली है ।

विधायक का आभार जतानेवालों में कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कृषि एवं जन वितरण प्रणाली प्रतिनिधि इंद्रनारायण कुशवाहा, मंडल प्रभारी के.पी.ओझा, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, मंडल उपाध्यक्ष कमल कुमार साहू, मंडल महामंत्री वीरेंद्र साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय गिरी, भाजयुमो महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीलावती देवी, मसरातु पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील गोप, बानादाग पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार, कुसुंभा मुखिया कल्लू राम, सुनील मालाकार, विकास यादव, उमेश पासवान, धीरज राणा, योगी यादव, सागर कुमार, बसंत यादव, जगन्नाथ प्रजापति, रोहन साहू, सदानंद ओझा, प्रीतम कुमार, राजू यादव सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!