रांंची : अनगड़ा प्रखंड के बेड़वारी झटनी टुंगरी में श्री श्री 108 बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए स्वर्ण रेखा नदी तक पहुंची। जहां से कलश में जल लेकर वैदिक मन्त्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा वापस बजरंगबली मंदिर पहुंची।

कलशयात्रा में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,.पूर्व ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला परिषद सदस्या अनुराधा मुंडा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, रणधीर चौधरी सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चियां व पुरुष कलश यात्रा मे शामिल हुए।

कलश यात्रा के उपरांत मंडप पूजन हुआ। बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तीन दिवसीय है। दस फरवरी को समस्त वेदी पूजन, 11 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन तथा 12 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की जायेगी।

मौके पर राजेन्द्र महतो, विरेन्द्र सिंह भोगता, छोटू महतो, सेवाराम महतो, महेंद्र महतो, ज्योतिष महतो, राजेश महतो, चुनेलाल महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!