मां काली के जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र 

उरीमारी (हजारीबाग): न्यू बिरसा परियोजना अंतर्गत सीएचपी साइलो के निकट नवनिर्मित काली मंदिर में सोमवार को दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। अवसर पर मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ 108 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई। जो ऑफिसर कॉलोनी उरीमारी के दामोदर नदी तट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। यहां से चीफ हाउस, वर्कशॉप, बिरसा कोयला डंप यार्ड, ट्रांसपोर्टिंग रोड से होते हुए कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची।

इस दौरान जय मां काली के उद्घोष से क्षेत्र गूंजायमान रहा। वहीं कलश यात्रा वापस पहुंचने पर मंदिर में कलशों को स्थापित किया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। यजमान के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संगठन सचिव सह विस्थापित नेता गणेश गंझू सपत्नीक शामिल हुए। 

बताया जाता है दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत कल 31 मार्च को विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके उपरांत हवन और आरती होगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम सात बजे भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा।

वहीं पूजा समिति ने बताया कि दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को लेकर सीसीएल बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार का महत्वपूर्ण योगदान है। रजरप्पा से आए पुजारी अजय पंडा के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।

सीएचपी साइलो स्थित मंदिर

कलश यात्रा में मुख्य रूप से बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, मैनेजर राजेश प्रियदर्शी, विकास रंजन, मिस सोमिया, वरुण कुमार, लक्ष्मण, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, जयप्रकाश नागे, के मणी गणेश, ज्ञानी राम, संजय लिंडा, सिकंदर कुमार, दीपक कुमार उरांव, भुंदली कुमारी, मंजू देवी, सुमिता देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, सचिन कुमार, अरविंद कुमार, रघुनाथ लोहार, शेखर कुजूर, कौशल कुमार, चंदन कुमार, कृष्णा घोष, विपिन कुमार, शंकर कुमार, लालो महतो, रघुवीर ओझा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो हजारीबाग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के अध्यक्ष सूरज बेसरा, बिनोद हेम्ब्रोम, अजय करमाली, मोहन सोरेन, जीतन मांझी, रविंद्र सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम, लालू मुंडा, विजय सोरेन, संजय सोरेन, आनंद बेसरा, प्रेम सोरेन, कामेश्वर मुंडा, राजेंद्र गंझू, अजय मुंडा, संतोष प्रजापति, मनोज मुंडा, बंशीलाल मांझी, सुमित मुंडा, बिनोद सोरेन, लक्ष्मी देवी सहित कई शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!