बड़कागांव (हजारीबाग): विजेता युवा क्लब कांवरिया संघ कोयलंग परेवातरी बड़कागांव के द्वारा रजरप्पा से बुढ़वा महादेव बड़कागांव पैदल जल यात्रा की जा रही है। यह सभी कांवरिया शुक्रवार की रात दस बजें बड़कागांव से निकले थे और शनिवार की सुबह छह बजें रजरप्पा से जल लेकर वापस बड़कागांव के बुढ़वा महादेव मंदिर के लिए निकले हैं। कांवरियों ने बताया कि करीब 10 वर्षों से लगातार वह रजरप्पा से जल लेकर बड़कागांव के बुढ़वा महादेव पर जलाभिषेक कर रहे हैं और यह पहली बार है जब वह झांकी के साथ निकले हैं। करीब 200 कांवरियों की टोली सोमवार की सुबह जलाभिषेक करेंगे।
कांवरिया संघ के द्वारा पैदल जल यात्रा के दौरान जहां झांकी के साथ ट्रैक्टर और पिकअप पर डीजे और लाइट लगाकर भक्तिपूर्ण गीतों के साथ यात्रा कर रहे हैं। भक्ति गीत पर लोग झूम झूम कर भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए बोल बम जैसे उद्घोष भी कर रहे हैं।
पैदल जल यात्रा में ज्ञानचंद कुमार, जितेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, शशि कुमार कुशवाहा, अनुज कुमार, राहुल कुमार, सुलेखा कुमारी, शिवराज कुमार, इंद्रनाथ महतो, प्रीतम कुमार, पंकज कुमार, अप्पू कुमार, राजू कुमार, रंजीत कुमार, सूरज कुमार, रवि कुमार, अवधेश कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार, टुकेश्वर कुमार, अर्जुन कुमार, लक्की कुमार, पंकज कुमार, रुपेश कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।