बड़कागांव: प्रखंड के डाड़ीकला में कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति के कार्यालय का उद्घाटन विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर शनिवार को किया। इसकी अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि कुलेश्वर राम एवं संचालन ज्ञान उदय विकास विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद रियासत हसन ने किया।

मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी को आने से मेरा परिवार को ज्यादा नुकसान हुआ। मेरे पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, माता पूर्व विधायक निर्मला देवी को जेल भेजा दिया गया। यहां तक की उन्हें राज्य बदर भी कर दिया गया। जिस तरह का आरोप है उस तरह से वे अब वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। लेकिन न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया चल रही है शायद उन्हें न्याय मिले। मैं भी पिता की तरह आंदोलनरत हूं। विधायक बनने के बाद मैं कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू की। उन्होंने कहा कि मैंने बड़कागांव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को भी सारी जानकारी दी है। कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति का गठन होने से विस्थापितों को अपने हक और अधिकार की लड़ाई में मजबूती मिलेगी। समिति विस्थापितों की समस्या का मुद्दा उठाते रहेगी तो मैं हमेशा समर्थन करूंगी।

विधायक अंबा प्रसाद के अलावा पंचायत समिति सदस्य निर्मल राम, फ्यूम अंसारी, रितेश ठाकुर, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, शिशु मिश्रा, पंकज कुमार साव समेत कई लोगों ने समारोह को संबोधित किया।

मौके पर मुख्य रूप से कुलेश्वर राम, पंकज कुमार, अब्दुल जब्बार, अनवर अली, शमीम अहमद, साबिर हुसैन, सिकंदर साव, पदुम साव, राजेश रजक, बालेश्वर साव, कासिम अंसारी, डुभन साव, निर्मल राम, रफुल मियां, मो. तस्लीम, वाहिद अली, संजय कुमार साव, मसकुर आलम, अजय कुमार, चंद्रिका साव, फयूम अंसारी, नसरुल्लाह, शफीउल्ला अंसारी, शिशु मिश्र, कृष्णा ओझा, नेजाम अंसारी, ताहिर अली सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!