हजारीबाग: बरही प्रखंड के खेरौन स्थित यज्ञ मंडप परिसर के सुंदरीकरण का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बरही विधायक मनोज कुमार यादव के माध्यम से करीब साढ़े सात हजार फेबर ब्लॉक उपलब्ध कराए हैं। इन ब्लॉकों से मंडप के परिक्रमा पथ को सजाया जा रहा है, ताकि 19 मार्च से आयोजित होने वाले भव्य यज्ञ में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। बताया गया कि चुनाव से पहले सांसद ने यज्ञ मंडप के सुंदरीकरण का वादा किया था, जिसे यज्ञ से पहले पूरा किया जा रहा है। इससे गांव और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, बरही विधानसभा सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक और मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, यज्ञ समिति अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कई ग्रामीण उपस्थित थे।
