रामगढ़: आगामी होली पर्व को लेकर सुंदरनगर पंचायत में रविवार को किन्नर समुदाय ने गरीब परिवारों के बीच रंग-गुलाल सहित राशन सामग्री का वितरण किया। गुरू अरूणा किन्नर ने बताया कि 50 निर्धन परिवारों को रंग-अबीर सहित मैदा, सूजी, चीनी, बेसन और रिफाइंड तेल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अभाव में गरीब परिवारों की होली फीकी नहीं हो, इसके लिए यह सेवा की गई है। समाज में सभी मिलजुलकर होली मनाएं। मौके पर किन्नर सावन, टीना, निक्की, अन्नू, सोनी, रूही, बबली सहित अन्य शामिल थे।
