बड़कागांव: कृषक मित्र महासंघ बड़कागांव की बैठक सोमवार को.मुख्यालय के एटिक सेंटर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश्वर महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मानदेय को लेकर आगामी मंत्री मंडल की बैठक के दिन सचिवालय घेराव किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष दिलेश्वर महतो ने कहा कि हजारीबाग जिला से सचिवालय घेराव के लिए सैकड़ों की संख्या में कृषक मित्र रांची जाएंगे।
वहीं निवर्तमान अध्यक्ष मुरली महतो की अस्वस्थता के कारण बैठक में बड़कागांव प्रखंड कृषक मित्र महासंघ का बासुदेव प्रसाद को कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वसम्मति से चयन किया गया।
मौके पर बासुदेव प्रसाद ने कहा कि संगठन और ज्यादा मजबूत बनाएंगे। बड़कागांव प्रखंड में धान की रोपाई अभी तक लगभग 25 से 30% सिचाई के माध्यम से किसानों ने किया है। हमारी संगठन सरकार से सुखाड़ पैकेज की मांग और पैक्स के माध्यम से सरकार धान खरीद की है उसकी भुगतान अविलंब की जाए।
बैठक में रघुनंदन महतो, राजेश्वर महतो, चन्द्रनाथ महतो, होरील महतो, अशोक सिंह, ईश्वर दयाल, मोहन साव, पारसनाथ प्रजापति, शमशेर आलम, चेतलाल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।