रामगढ़: क्षत्रिय गौरव एकता मंच झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 15 मार्च रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में क्षत्रिय गौरव एकता समागम-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर पटेलनगर स्थित अनमोल बचपन प्ले स्कूल में शनिवार को क्षत्रिय समाज पतरातू प्रखंड की बैठक हुई।

बैठक के दौरान क्षत्रिय गौरव एकता समागम में पतरातू प्रखंड से बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गई। बताया गया कि भुरकुंडा और भदानीनगर से लोग रविवार सुबह 9 बजे मतकमा चौक से रांची जाएंगे। 

वहीं बैठक में कहा गया कि क्षत्रिय गौरव एकता समागम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला-पुरूष भाग लेंगे। इसके लिए प्रखंड के गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समाज के लोगों से समागम में शामिल होने की अपील भी की जा रही है। कहा गया कि समागम कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। यह सामाजिक एकजुटता का प्रतीक और समाज की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने का मंच सिद्ध होगा।

बैठक में विनय सिंह चौहान, जेपी सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शिवकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, तोकेश सिंह, रंजीत सिंह, सतेंद्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, उमेश प्रकाश सिंह, शनि सिंह, मन्नू सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!