रांंची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के द्वारा पत्र देकर बाजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी कुशल उरांव को रातु प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और महासचिव अजय नाथ शाहदेवने कुशल उरांव को अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
मनोनयन पर कुशल उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। संगठन का सशक्तिकरण, कांग्रेस पार्टी की विचाधारा और हमारी गठबंधन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सुगमता से पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है।
कुशल उरांव के अध्यक्ष चुने जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी शिव कुमार भगत, अमर उरांव, खलील अंसारी, लाल रमेश नाथ शाहदेव, कुमार अतुल राज, मुखिया सुखदेव उरांव, सोमा उरांव, हाजी मंसूर अंसारी, लक्ष्मी नारायण भगत, मिथिलेश दुबे, नारायण उरांव, रेणु तिर्की, सोमनाथ उरांव, संजय साहू, हेमंत गाड़ी, सुशांत उरांव, मंजूर अंसारी, सहावीर लोहरा, अभिषेक सिंह, अकलिमा खातून, जसीम अंसारी, रीता भगत, चिंता गोप, किशोर पोद्दार सहित कई लोगों ने भी बधाई दी है।