गिद्दी (हजारीबाग): कोयलांचल के वरिष्ठ मजदूर नेता सह भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य मिथलेश सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को गिद्दी दामोदर घाट पर हुआ। उनके पुत्र रणजीत सिंह ने मुखाग्नि दी। 

इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं विभिन्न राजनैतिक दल और ट्रेड यूनियन के नेताओं ने भी अंतिम दर्शन किए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। स्व. मिथलेश की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा गिद्दी ‘सी’ और रेलीगढ़ा होते हुए दामोदर घाट पहुंची। जहां शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।  साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

बताते चलें कि बीते कल मिथलेश सिंह का रामगढ़ में निधन हो गया। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में भाकपा-माले नेता विनोद कुमार सिंह, अरूप चटर्जी, रविंद्र मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सुनील ओझा, चंद्रनाथ पटेल, राम अवतार भगत, महाली उरांव, महेश लकड़ा, लक्ष्मीकांत शुक्ला समेत अन्य शामिल हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!