बड़कागांव (हजारीबाग): बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ पंचायत के कुशवाहा खेल मैदान के समीप हहारो नदी किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। डीएमएफटी मद अंतर्गत इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। वहीं ग्रामीणों की मांग पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शिवाडीह होरममोड सड़क निर्माण को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही कुशवाहा खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी उन्होंने घोषणा की।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि खेलकूद से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़कागांव के युवा अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के युवा परिश्रमी और प्रतिभावान हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला प्रतिनिधि अजय साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, सोहनलाल मेहता, मनीष पांडे, नर्सिंग प्रसाद, भीखन महतो, पारस महतो, भवानी प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!