Latehar DC held a meeting regarding protection from new variant of CoronaLatehar DC held a meeting regarding protection from new variant of Corona

• कोविड गाइडलाइन का पालन करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

लातेहार : कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट BF.7 के प्रसार को रोकने एवं इससे बचाव को लेकर उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिला स्तर पर संक्रमण के रोकथाम को लेकर किए गए कार्यों एवं इसके ईलाज हेतु जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित आईसीयू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थित पाइपलाइन आधारित ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड को क्रियाशील बनाये रखने को लेकर निर्देशित किया। उपायुक्त ने कहा की कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सभी तैयारी ससमय पूर्ण कर लें।

उपायुक्त ने कोरोना के नए वेरियंट BF.7 के मद्देनजर दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने और कोविड टेस्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर समाहर्ताआलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार , चिकित्सक, डीपीएम, एमओआईसी, उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!