लातेहार: पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के कुसुमटोली से चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस‌ ने दो लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक स्कूटी जब्त किया है। अपराधियों में पीयूष लोहरा, बादल उरांव, दीपक लोहरा और दिनेश कुमार शामिल हैं। सभी राहुल सिंह गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं।

इस संबंध में डीएसपी अरविंद सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि लातेहार एसपी को  चंदवा थाना क्षेत्र के कुसुमटोली में कृषि फार्म मैदान में अपराधियों के जुटे होने की गुप्त सूचना मिली। जिसपर एसपी के निर्देश पर डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। इस दौरान चार अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि कई अन्य भागने में सफल रहे। अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार सहित अन्य सामान जब्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने चंदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक पेट्रोल पर शुक्रवार की रात हुई फायरिंग में संलिप्तता स्वीकार किया है। सभी आपराधिक संगठन से ताल्लुक रखते हैं और ठेकेदारों और व्यवसायियों से रंगदारी मांगते हैं। कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की धर-पकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

By Admin

error: Content is protected !!