उरीमारी/बड़कागांव: चतरा जाने के क्रम में रविवार झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा और जिलाध्यक्ष हजारीबाग सह केंद्रीय कमेटी सदस्य संजीव बेदिया का उरीमारी और बड़कागांव में स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उरीमारी चेकपोस्ट पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां वीर शहीद सिद्दो-कान्हू की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर पीयूष बेदिया, सोनाराम मांझी, संजय करमाली, बहादुर मांझी, मोहन मांझी, रुस्तम सोहराब, उदय अग्रवाल, इस्लाम अंसारी, कृष्णा साव, शंकर साव, धनंजय वर्मा, संजय वर्मा, सत्येन्द्र यादव, सुरेन्द्र करमाली, शत्रुघ्न सिंह, गुड्डू, अनिल, राजू, निरंजन, प्रकाश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं बड़कागांव मुख्य चौक पर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, जिलाध्यक्ष हजारीबाग सह केंद्रीय कमेटी सदस्य संजीव बेदिया और केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही पारंपरिक रूप से ढोल-मांदर के थाप के बीच सखुआ के पत्ते की टोपी पहनाकर अभिनंदन किया। इसके उपरांत वे चतरा के लिए रवाना हुए। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, यासीन खान, राजा खान, झामुमो मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, सुरेंद्र बांडो संजय करमाली, सफीउल्लाह अंसारी, इंद्रदेव राम, सरोज मेहता, राकेश मिश्रा, तुलसी महतो, मनोज गुप्ता, नंदकिशोर भुईयां, चुरामन गंझु, राजेश हंसदा, फालेंद्र गंझु, अजय कुमार, अनुज कुमार, सूरज वर्मा, अमन दास, हरिंद्र भुईयां, राज कुमार सहित अन्य मौजूद थे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!