हजारीबाग: शंकरपुर स्थित डीपीएस स्कूल परिसर में सावन के अंतिम सोमवारी पर नव निर्मित भव्य पुस्तकालय का विधिवत् उद्घाटन हुआ।

पुस्तकालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएवी स्कूल के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष किसून कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर डीएवी के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा की डीपीएस का यह पुस्तकालय बच्चों के लिए संजीवनी बनकर उनके कैरियर को ऊंचा उड़ान भरने में मददगार साबित होगा।

स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने बताया की यह पुस्तकालय करीब 2500 स्क्वेयर फीट में है जिसमें एकसाथ करीब 120 बच्चों के बैठकर अध्ययन करने की क्षमता है। यहां शुरुआती दौर में करीब 12 हज़ार पुस्तकों का संग्रहण है। उन्होंने बताया की जल्द ही इसे डिजिटलाइजेशन भी किया जायेगा।

By Admin

error: Content is protected !!