बड़कागांव प्रखंड में बिजली की आंखमिचौली पिछले दो दिनों से जारी है। बड़कागांव में कभी 2 मिनट बिजली आती है और फिर चली जाती है। कभी आधा घंटा की बिजली आती है फिर कई घंटों के लिए कट जाती है। कुल मिलाकर 22 से 23 घंटे तक बिजली गुल हो रही है। ऐसी परिस्थिति में सही तरीके से लोगों का इनवर्टर और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। इस भीषण गर्मी में बीते दो दिनों में आम जीवन जनजीवन अस्त व्यस्त है।

लघु एवं कुटीर उद्योग, सरकारी गैर सरकारी कार्यालय में बिजली नहीं रहने के कारण लोग परेशान हैं। विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्र के लोग पैसा का निकासी एवं जमा नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो गया है। इस भीषण गर्मी में बिजली का नहीं रहना और पारा 43 डिग्री पार कर चुका है। जिससे की ग्रामीणों का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

बताते चलें कि बड़कागांव प्रखंड में बिजली की आंख मिचौली कोई नई बात नहीं है। यहां से हर दिन करोड़ों रुपए के कोयले का निर्यात किया जाता है। यहां के कोयले से बड़े-बड़े महानगर रौशन होते हैं। पर यहां के लोग को बिजली नहीं मिल पाती है। बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के पदाधिकारी सुस्त है। जिनके कारण बड़कागांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रहा है।

By Admin

error: Content is protected !!