रामगढ़: लोहरा-करमाली समाज समन्वय समिति ने शुक्रवार को बरकाकाना स्थित मुंडा ढाबा में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंचदेव करमाली ने बताया कि आगामी सात दिसंबर को घुटुवा दो नंबर गेट के निकट सीसीएल सामुदायिक भवन में लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में परिचर्चा सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रांची, जमशेदपुर, चाइबासा, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे और सामाजिक उत्थान पर विचार व्यक्त करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। मौके पर नुनु करमाली, श्याम करमाली, दिनेश करमाली, भरत करमाली समेत अन्य मौजूद थे।
