• त्रिपक्षीय वार्ता में मिले आश्वासन के बाद काम पुनः चालू
बड़कागांव: एल.एंड.टी कंपनी द्वारा स्थानीय मजदूरों को कंस्ट्रक्शन कार्य से निकालने के विरोध में रैयत विस्थापित मोर्चा ने कंपनी का कंस्ट्रक्शन कार्य मंगलवार सुबह सात बजे से बंद करा दिया।
बंद का नेतृत्व रैयत विस्थापित मोर्चा के बिरसा शाखा अध्यक्ष पप्पु लाल मांझी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय लोगों को काम से निकाल कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है। जिससे रैयत विस्थापित मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
वहीं कंपनी का काम ठप होने पर एल.एंड.टी कंपनी, सीसीएल बिरसा प्रबंधन और रैयत विस्थापित मोर्चा के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के दौरान एल.एंड.टी कंपनी की ओर से कहा गया कि सिविल का काम पूरी तरह से खत्म हो रहा है और स्थानीय मजदूरों को अब बिजली विभाग में काम करने को लेकर स्थानांतरण किया जाएगा। मजदूरों का वेतन कम्पनी के नियमानुसार किया जाएगा। सकारात्मक वार्ता के बाद करीब दस बजे काम शुरू हो गया।
वार्ता में सीसीएल बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी. शिवादास, मैनेजर रामेश्वर मुंडा, एल एंड टी मैनेजर सुनिल कुमार सिंह, विस्थापितों की ओर से सूरज बेसरा, पप्पु लाल मांझी, राजेन्द्र मुंडा, महालाल सोरेन, संतोष करमाली, राजू मुंडा, रौशन हंसदा, अनिल मांझी सहित कई लोग शामिल थे। मौके पर मुख्य रूप से पप्पु लाल मांझी, राजेन्द्र मुंडा, बिनोद मुर्मू, अनिल हंसदा, संतोष करमाली, महालाल सोरेन, राकेश हंसदा, रौशन हंसदा सहित कई लोग मौजूद थे।