रांची: कोडरमा लोकसभा सीट पर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य और बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह इंडी गठबंधन के उम्मदीवार होंगे। यह जानकारी शनिवार को भाकपा माले कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाकपा-माले का संकल्प पत्र जारी करते हुए दी गई।

प्रेस वार्ता में भाकपा-माले राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलितब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद और केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदू सेन शामिल रहे। उन्होंने बताया कि गठबंधन के तहत झारखंड म़े कोडरमा सीट पर भाकपा माले विनोद कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतार रही है। वहीं बिहार में आरा से सुदामा प्रसाद और कराकट से राजाराम सिंह चुनाव लड़ेंगे।

By Admin

error: Content is protected !!