रामगढ़: भुरकुंडा में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के दूसरे महासमागम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जिसे लेकर भुरकुंडा थाना मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। आगामी 21 मार्च को मैदान में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक महासमागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से धर्मगुरु, साध-संगत, शबद कीर्तन मण्डली, सेवादार सहित सिख समुदाय के कई गणमान्य लोग शामिल रहेंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बताया गया कि तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन 19 मार्च को नगर कीर्तन का आयोजन होगा। जो गिद्दी ‘ए’ गुरुद्वारा से रिवर साइड गुरुद्वारा होते हुए भुरकुंडा गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न होगा। इसके साथ ही भुरकुंडा गुरुद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ साहिब आरंभ हो जाएगा। जिसके समापन के साथ 21 मार्च को महासमागम होगा। जहां गुरूवाणी, शबद कीर्तन, भजन सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से गुरू का अटूट लंगर भी चलेगा। 

बताया गया कि महासमागम को लेकर भुरकुंडा थाना मैदान में तैयारी चल रही है। जबकि पूरे मैदान में फिलहाल काफी गंदगी पसरी हुई दिख रही है। इस संबंध में भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी से साफ-सफाई कराने का आग्रह भी किया है। फिलहाल इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!