रामगढ़: भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को भव्य भंडारे के साथ चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न हुआ। भंडारे में बतौर मुख्य अतिथि बरका-सयाल कोलियरी मैनेजर अजय कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने भगवान को प्रसाद का भोग लगा कर भंडारे का शुभारंभ किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खीर और पूरी का वितरण किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मौके भुरकुंडा पंचायत मुखिया सह भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पूजा समिति अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, सचिव विजय कुमार, संरक्षक संजय मिश्रा, नित्यानंद पाठक, वैधनाथ यादव, पप्पू सिंह, सुधीर दुबे, विक्रम, भोलू पाठक सहित पूजा समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!