रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में मंगलवार को महिला सभा का आयोजन वार्ड सदस्य प्रीति देवी की अध्यक्षता और पंचायत सचिव सावित्री कुमारी के संचालन में हुआ। सभा में पंचायत की महिलाओं की समस्याएं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं के स्वावलंबन सबसे अहम मुद्दा रहा। महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में पहल की जरूरत बताई। सभा के संबंध में पंचायत सचिव सावित्री कुमारी ने बताया कि पंचायत के विकास हेतु वार्षिक कार्ययोजना में महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभा की गई है। जिसमें महिलाओं ने जीविकोपार्जन के लिए स्वरोजगार की जरूरत को प्रमुखता से रखा है। इससे वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पहल करने की अपील की जाएगी। इसके साथ ही सभा में पंचायत की छोटी-बड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई है। जिनका समाधान कराने का हरसंभव प्रयास कराया जाएगा।
मौके पर आशा देवी, फूलकुमारी देवी, रेणु देवी, सुनीता देवी, अंजली देवी, मंजू देवी, मानती देवी, प्रभा देवी, मुनिता देवी, सकून देवी, जुबैदा खातून, लाडली परवीन, भुवनेश्वरी देवी, निर्मला देवी, विमला देवी, रीना देवी, ज्योति कुमारी, सीमा देवी, गीत देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुरकुंडा में हुई बाल सभा
वार्षिक कार्य योजनाओं में छात्र-छात्राओं की भागीदारी हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बाल सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अजय पासवान और संचालन पंचायत सचिव सावित्री देवी ने किया। बाल सभा में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे शामिल हुए। सभा के दौरान बच्चों ने पठन-पाठन सहित आवागमन से संबंधित मुद्दों को रखा। मुखिया अजय पासवान ने कहा कि बच्चों की सभी समस्याओं पर गंभीरता से पहल की जाएगी। पंचायत में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
मौके पर वार्ड सदस्य विजय कुमार, शिक्षक अशोक राय, सतीश कुमार, शांति कुमारी, डमरू महतो उपस्थित थे।