अध्यक्ष जनता भोक्ता और उपाध्यक्ष रीता देवी बनीं

रामगढ़: राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति का चुनाव पूर्व मुखिया सत्येंद्र यादव, समाजसेवी वीरेंद्र पासवान, उप मुखिया विमलेश कुमार, वार्ड सदस्य संगीता देवी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष जनता भोक्ता, उपाध्यक्ष रीता देवी और संयोजिका सरिता देवी चुनीं गईं। वहीं सदस्यों में सायरा खातून, सरिता देवी, किरण देवी, महेश्वर पांडेय, मधु सिंह, शिवशंकर कुमार, सागर कुमार, चितरंजन मेहता, मो. इरफान चुने गए।

मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, शिक्षक श्रीकांत प्रसाद, सहायक अध्यापक रेखा कुमारी, कुमारी अनिता सिन्हा, कुमकुम कामिनी, ह्रदया कुमारी, तमन्ना प्रवीण, माता समिति सदस्य अनिता देवी, अफसाना, अजमेरी खातून, वीणा देवी तथा अभिभावक में मंजू देवी, संजू देवी, पूनम देवी, मो. जियाउल्ह, सावित्री देवी, ललिता देवी, शबनम, अंजनी देवी, विक्की कुमार, रमेश दास, श्रवण तुरी, चंदन सिंह, मो. रशिद, नावेन्द्र सिंह, दिपक कुमार, मनोज कुमार, शब्बीर हुसैन, मोहम्मद अशरद, सुमन देवी, मुनीता देवी, अमना देवी, सुमंति देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!