रामगढ़: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीसीएल सौंदा में मंगलवार को ग्राम शिक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया। प्रधानाध्यापक धनंजय मंडल के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षक चंद्रिका साव के देख-रेख में 12 सदस्यों का चुनाव किया गया।
इसके उपरांत सर्वसम्मति से राकेश पासवान अध्यक्ष और संध्या देवी उपाध्यक्ष चुनीं गईं। समिति सदस्यों में सुबोध कुमार राय, आनंद कुमार, सुरेंद्र कुमार रजक, चंदन करमाली, रीता देवी, नीलम कुमारी, सोनी कौर, आरती देवी, संगीता देवी, रंजीत साव का चयन हुआ।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी, उदय मालाकार, ललन सिंह, विजय सोनी, गणेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।