उरीमारी (हजारीबाग): मंडा पूजा को लेकर पोटंगा शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को मंडा पूजा समिति की बैठक सचिव अंकल मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैंठक में मंडा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया जाता है कि आगामी 29 मई को हवन, 30 मई को मंडा जागरण, 6 जून को मंडा पूजा और 7 जून को पूजा का विधिवत समापन किया जाएगा। 

बैठक मे समिति के अध्यक्ष जीतन मुंडा, सचिव अकल मुंडा, कोषाध्यक्ष मुकुंद मुंडा, संरक्षक सोनाराम मांझी, गणेश गंझु, संजय करमाली, मनोज मुंडा, सूरज बेसरा, गिरधारी प्रजापति, कामेश्वर मुंडा, संतोष प्रजापति, राजेंद्र गंझु, कालेश्वर मुंडा, बिन्देश्वर मुंडा, लेचा मांझी, बिनोद हेम्ब्रोम, दिलीप मुंडा, अर्जुन मुंडा, अजय करमाली, पप्पू मांझी, सुखदेव सोरेन, रविंद्र सोरेन, बिनोद प्रजापति, दिनेश मुंडा, अजय बेसरा, राजू गंझू, बिनोद सोरेन, महेंद्र मुंडा, त्रिलोक सोरेन, किशोर मुंडा, रुपलाल मुंडा, पप्पू मुंडा, लिट्टू गंझु, अजय मरांडी, विजय सोरेन, बंशीलाल मुर्मू, प्रेम सोरेन, सुखराम बेसरा, अनुज मुंडा आदि उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!