रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कटिया गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को कटिया शिव पूजा मंडा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन समाजसेवी भुवनेश्वर महतो ने की। बैठक में कटिया में भव्य रूप से मंडा पूजा मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से 16-17जून को मंडा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही कटिया शिव पूजा मंडा समिति का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमें संरक्षक जिला परिषद राजाराम प्रजापति, मुखिया किशोर कुमार महतो, पंचायत समिति अनीता जैन, भुवनेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, उप मुखिया नंदकिशोर महतो समेत अध्यक्ष मनोरंजन कुमार, सचिव मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष वकील महतो तथा 21 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया। वहीं सभी टोला के लिए तहसीलदार का भी चयन किया गया। 

अवसर पर मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम कटिया मंडा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें बंगाल के छउ नृत्य कलाकार कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से हमारे पूर्वज मंडा पूजा करते रहे हैं। मंडा पर्व हमारे लिए धरोहर है और हमारी संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है। 

बैठक में गणेश कुमार ठाकुर, गोविंद महतो, तिलेश्वर कुमार,  अजय कुमार, राजेश महतो, दीपक कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, रामप्रसाद, जगनंदन महतो, आदित्य कुमार, अनीश कुमार, निक्की कुमार, सनोज कुमार, रघुनाथ महतो, सूरज महतो, सुनील कुमार, अजय कुमार, आनंद कुमार, निक्की कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार, चरण पाहन, रोहित कुमार, पंकज कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, गोपाल महतो, बिट्टू विश्वकर्मा, सुखन महतो, संदीप कुमार, अमर कुमार, विधान कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!