रामगढ़: चैनगड्डा में रविवार को आस्था का पर्व मंडा पूजा भक्तिभाव से संपन्न हुई। मंडा मैदान में पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। पूजा में 75 भोक्ता और सोक्ताईन शामिल हुए। शनिवार की रात लोटन सेवा की गई। वहीं रविवार की सुबह शिव भक्तों ने अंगारों पर चलकर और बनस झूले पर कील के सहारे झूलकर कठोर आस्था का परिचय दिया।

वहीं मेला में देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) से आए कलाकारों ने आकर्षक वेषभूषा में छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, आजसू केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया सहित कई गणमान्य शामिल हुए। वहीं मेले में श्रृंगार, खिलौने सहित खाने-पीने की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री शिव मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र महतो, सकिंद्र करमाली, कोषाध्यक्ष हरिलाल महतो, उपाध्यक्ष विक्की बेदिया, उप सचिव पवन उरांव, मीडिया प्रभारी निखिल केशरी, संगठन मंत्री अमरलाल महतो, बालेश्वर प्रसाद, भीम महतो, भुवनेश्वर महतो, भरत महतो, उमेश महतो, तुलसी करमाली, झलकू बेदिया, वीरसेन अग्रवाल, जगमोहन बेदिया, बिट्टू बेदिया, राजेंद्र बेदिया, तुलेश्वर उरांव, राजेश बेदिया, रमेश उरांव, दिगंबर महतो, नूतन महतो, विवेक, राजदीप सहित कई लोगों ने योगदान दिया।
