रामगढ़: पतरातु प्रखंड के उचरिंगा में सोमवार को मंडा पूजा भक्तिभाव संपन्न हुआ। पूजा में 70 भोक्ता और 80 सोक्ताईन शामिल हुए। गांव के पाहन महावीर मुंडा और पुजारी उपेंद्र करमाली के मार्गदर्शन में पूजा करायी गई। अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद द्वारा फीता काट किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंगाल से आय कलाकारों द्वारा मंडा पूजा में छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया।

पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष पन्नू नायक, सचिव अरज लाल महतो, संरक्षक छोटन महतो, रामेश्वर सिंह, कमिटी सदस्य विजय मुंडा, विजय मुंडा, बालेश्वर सिंह, वीरेंद्र नायक, दीपक सिंह ,सुमन मुंडा ,संजीत सिंह, शंकर मुंडा, बालेश्वर महतो, मनीष सिंह, पवन महतो, विक्रम करमाली, किशुन नायक, दीपक नायक, जितेंद्र नायक सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!