रामगढ़: पतरातू प्रखंड के मतकमा गांव में मंडा पूजा सोमवार को भक्तिमय माहौल में धूमधाम से संपन्न हुई। रविवार की रात भोक्ता और सोक्ताईन ने लोटन सेवा की। गांव के शिव मंदिर के पुजारी नारायण यादव और हिमांशु पाहन द्वारा लोटन पूजा कराई गई। अहले सुबह भक्तों ने अंगारों पर चलकर और बनस झूला पर कील के सहारे झूलकर भगवान शिव के प्रति अपनी कठोर आस्था का परिचय दिया। अवसर पर मेले का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। मेले में सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खेल-खिलौने और श्रृंगार की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज मुंडा, जोगेंदर मुंडा, उपाध्यक्ष विकाश मुंडा, अनीश मुंडा, सचिव प्रमोद मुंडा, अजय मुंडा, जुगेश मुंडा, विरेन्द्र मुंडा, भुनेश्वर मुंडा, तपेशर मुंडा, शेरू मुंडा, रामचंद्र मुंडा , विशाल, राहुल , पुरुषोत्तम, सिकंदर,आशीष, प्रभास घनश्याम, शंकर समेत अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।
