दहकते अंगारों पर चलकर दिया अटूट आस्था का परिचय
रामगढ़: कुरसे गांव में सोमवार को भक्ति और आस्था का महापर्व मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। पूजा में 87 भोक्ता और 102 सोक्ताईन शामिल रहे। इस दौरान भक्तों ने बनस झूले पर झूलकर और दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव-पार्वती के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा में लोटन सेवा, बनस गोथाई, बनस झुकाई और फुलखुंदी सहित अन्य अनुष्ठान हुए। अवसर पर छऊ नृत्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा में गोसाईं सत्यनारायण गिरी, पटभोकता विश्वनाथ मुंडा, हनुमान चटीया संतोष बेदिया, गांवा देवती लालू मुंडा शामिल रहे।

पूजा को सफल बनाने में मार्गदर्शक धनेश्वर यादव, सह मार्गदर्शक दिनेश सिंह सहित पूजा समिति के अध्यक्ष सनी सिंह, उपाध्यक्ष जनार्दन मुंडा, सचिव संतोष कुमार यादव, सहसचिव पवन मुंडा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तुरी, उपकोषाध्यक्ष विक्रांत सिंह, संरक्षक मंडल के सहदेव ठाकुर, जगन्नाथ मुंडा,प्रभु तुरी, कमलनाथ मुंडा, शिवलाल बेदिया, चंद्रनाथ तुरी, सोमर बेदिया, रामदास बेदिया, जगदीश मुंडा, गोपाल करमाली, मुखलाल सिंह, दसई मुंडा, गणेश बेदिया, रविंद्र बेदिया, सुरेश प्रजापति, पंकज सिंह, मोती बेदिया, पूरन बेदिया, प्रदीप तुरी, मनोज प्रजापति, राजेश करमाली, मिहिलाल बेदिया, दिलीप प्रजापति कमलेश बेदिया, कार्यकारी मंडल के जुगनू करमाली, अजय तुरी, कार्तिक मुंडा, शम्बीर सिंह, परमवीर सिंह, बुलंद बेदिया, सतीश सिंह, मैक्स सिंह, बासु सिंह, मंटू बेदिया, गजेन्द्र सिंह, आशीष सिंह, सूरज ठाकुर, रामकिशुन बेदिया, विवेक सिंह, मनोहर करमाली, मुकेश सिंह, अरुण बेदिया, छोटू प्रजापति, तुनेश प्रजापति, राजेश बेदिया, बडकु बेदिया, जुगल सिंह, रविंद्र सिंह, संतोष मुंडा, विलेन्दर बेदिया सहित कुरसे गांव के भक्तगण शामिल रहे।
