झारखंडी संस्कृति की पहचान है मंडा पूजा : रोशनलाल चौधरी
बड़कागांव: प्रखंड के आंगो गांव में आस्था का महापर्व मंडा पूजा भक्तिभाव से संपन्न हुआ। पूजा में शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर और 50 फीट उंचे बनस झूले में कील के सहारे झूलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
महापर्व की शुरुआत एक पखवाड़े पूर्व कलश स्थापना के साथ हुई। इस बीच शिव भक्तों द्वारा तपती गर्मी में भी नंगे पांव चलकर घर घर भिक्षाटन किया गया और माता पार्वती को वस्त्र पहनाकर सुशोभित किया गया। साथ ही साथ शिव भक्तों द्वारा संस्कृति व परंपराओं के साथ मधुर गीत गाकर गांव समेत पूरे क्षेत्र को भक्तिमय किया गया।
मंडा पूजा को लेकर रविवार क़ भव्य मेले का आयोजन किया गया। जहां देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि आंगो पंचायत की मुखिया नीलम मिंज, आजसू नेता समाजसेवी कौलेश्वर गंझू, पंसस संगीता कुमारी, उपमुखिया लालो कुमार उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि आजसू नेता रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड का पारंपरिक लोक पर्व मंडा पूजा हर साल धूमधाम से मनाया जाता है यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है। शिवभक्त दहकते अंगारों में जलकर मंडप पूजा अच्छी बारिश खेती और समृद्धि के लिए मनाते हैं। हम सभी झारखंड वासियों की आस्था और विश्वास मंडा पर्व पर जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन होने से एक दूसरे से मिलने का अवसर प्रदान होता है वही आसपास का पूरा वातावरण भक्ति में एवं भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से परिपूर्ण हो जाता है।
मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस,नागेश्वर तुरी, कामेश्वर महतो, अर्जुन महतो, सुरेश महतो, कमलेश कसेरा, मंडा पूजा समिति अध्यक्ष भीकू महतो, सचिव फुलेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष मणिलाल मुंडा, संयोजक लालो कुमार, नरेश कुमार, सोनू मुंडा, विष्णु दयाल महतो, हीरामन महतो, देव नाथ महतो, जग्गू मरांडी, माना खलखो, महेश बांडो, दीपक कुमार महतो, दशरथ मांझी, प्रदीप कुमार महतो, सीताराम महतो, महेंद्र मांझी, महादेव हासदा, मुनेश्वर गंझू, जोगेश्वर गंझू, सहदेव गंझू, कुलदीप महतो, मोहन करमाली, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।