उरीमारी: पोटंगा के पारगढ़ा में मंडा पूजा और मेला का आयोजन किया गया। मेले का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बिरसा प्रोजेक्ट के परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, विशिष्ट अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली, पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, उप मुखिया रविंद्र सोरेन, वार्ड सदस्य रमेश मुंडा, खान प्रबंधक राजेश प्रियदर्शी  ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इसके उपरांत पश्चिम बंगाल और चानो गांव छऊ कलाकारों  ने पारंपरिक वेशभूषा में अलग-अलग छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। पूजा में 65 भोक्ता और 70 सोक्ताईन शामिल हुए। जिन्होंने फुलखुंदी और बनस झूले पर झूलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा और मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ये रहे उपस्थित 

अवसर पर मंडा पूजा समिति के संरक्षक संजय करमाली, गणेश गंझू, मनोज मुंडा, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, प्रेमलाल मुंडा, गिरधारी प्रजापति, मोहन सोरेन, त्रिलोक सोरेन, बिनोद हेंब्रम, रेना मांझी, झन्नाराम सोरेन, मनुलाल सोरेन, सुरेश मुर्मू, बेनीलाल सोरेन, दिनेश्वर मांझी, मोतीलाल मांझी, पप्पूलाल मांझी, लालू मुंडा,जूरा सोरेन, झरी करमाली, मानाराम टुडू, पप्पू मांझी, सुखदेव सोरेन, रामकुमार प्रजापति, साहेबराम बेसरा, राज कुमार हेंब्रम, सुधान मांझी, हकीम मांझी, योगा किस्कू, घनश्याम मांझी, दहा मांझी आदि उपस्थित थे।

इनका रहा योगदान 

मंडा पूजा को सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष जीतन मुंडा, सचिव अकल मुंडा, कोषाध्यक्ष मुकुंद मुंडा, राजेंद्र गंझू, कामेश्वर मुंडा, राजकुमार मुंडा, संतोष प्रजापति,राजू गंझू,अजय मुंडा, सिकन्दर मुंडा, विंदेश्वर मुंडा, सुमित मुंडा,दिलीप मुंडा,दिनेश मुंडा,पंकज हेंब्रम, सुखराम बेसरा, विजय सोरेन, अजय करमाली, अजय मरांडी, आनंद बेसरा, अजय बेसरा, बिनोद सोरेन, बंशीलाल मुर्मू, चंद्रदेव मुंडा, कार्तिक मुंडा, प्रेम सोरेन, बाबू गंझू,संजय सोरेन, दिनेश टुडू,रमेश हांसदा,देवीलाल सोरेन,सूरज मुंडा, लिटू गंझू,बैजनाथ प्रजापति,कैलाश मुंडा,राजेश प्रजापति,कुला प्रजापति,राजू करमाली,बलदेव करमाली, ठुचा करमाली,कंचन मुंडा,बिनोद प्रजापति,कृष्ण गंझू, उमेश मुंडा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!