रांची: लापुंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। साथ ही कुव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल कर्मियों को फटकार भी लगाई।
बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर और स्टाफ नदारद रहते हैं। जिससे मरीजों काफी असुविधा होती है और परेशानी भी उठानी पड़ती है। इसकी शिकायत विधायक को मिली थी। जिसपर उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।
मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जयंत बारला, विधायक प्रतिनिधि सुदामा महली, जन्मज्य पाठक, फिरू साहू, गंगी, चरकु भगत, दुर्गा भगत एवं अन्य मौजूद रहे।