हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल से शुक्रवार क़ मांडू प्रखंड उप मुखिया संघ ने मुलाकात की। सांसद के आवास पर संघ की ओर से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सांसद बनने की बधाई दी गई। वहीं उप मुखियाओं ने सांसद को अपने-अपने पंचायत क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की अपील की। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने सांसद बनाया उसपर हर हाल में खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। जनसमस्याओं को दूर कर सुविधाएं बहाल करना पहली प्राथमिकता है।
बधाई देने वालों में उप मुखिया संघ अध्यक्ष महेश प्रसाद, उप मुखिया सचिव पंकज कुमार गुप्ता, उप मुखिया कुमारी नीलम, रीता देवी, अंजनी देवी, मनोज कुमार, मोहित महतो, भीम प्रजापति, श्रवण कुमार, तेजू रविदास सहित अन्य शामिल रहे।