भगवा रंग में रंगा रामगढ़, उमड़ी रामभक्तों की भीड़
रामगढ़: रामनवमी को लेकर मंगलवार को शहर में मंगला शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। भक्ति गीतों के बीच मंगला शोभायात्रा सिद्दो-कान्हू मैदान से निकली और चट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक होते हुए छावनी फुटबॉल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय, पूर्व विधायक ममता देवी, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, नंदू गुप्ता, अनमोल सिंह शामिल रहे।
अवसर पर शहर भगवा ध्वजों से रहा। शोभायात्रा में शामिल अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित राम लला की मूर्ति का प्रारूप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं रामभक्तों ने अपने शस्त्र चालन कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। इस दौरान शहर जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा।
शोभायात्रा का नेतृत्व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने किया। शोभायात्रा में संरक्षक राजेश ठाकुर, महासचिव संतोष नायक, तुलेश पासवान, मीडिया प्रमुख सत्यजीत चौधरी, प्रवीण सोनू, धीरज साहू, वसुध तिवारी, विजय जयसवाल, रोबिन गुप्ता, बलजीत बेदी, विवेक चक्रवर्ती, शंकर यादव, अरुण महतो, मधु गुप्ता, अमित यादव, रविंद्र यादव, सत्यजीत सिंह, किरण तिवारी, साक्षी चौधरी, मुस्कान कुमारी सहित कई शामिल रहे।