डीएवी उरीमारी में मनी रविंद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती

बड़कागांव: डीएवी स्कूल उरीमारी में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 163 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाल सभा में  प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय और अन्य शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने गुरुदेव के द्वारा रचित काव्य पाठ किया।

इस दौरान कक्षा दसवीं की छात्रा इशानिका हर्षिता ने रविंद्रनाथ टैगोर के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन अन्वेषा आनंद ने बहुत ही सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत शिक्षक असीम घटक ने गुरुदेव द्वारा रचित ‘एकला चलो रे’ संगीत सुना कर सबका मन मोहित किया। वरिष्ट शिक्षक डी. के. मंडल ने टैगोर की प्रसिद्ध कविता ‘पुरातन भृत्य’ का मधुर पाठ किया।

अवसर प्राचार्य उत्तम कुमार राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ने अपनी कृतियों के माध्यम से देश की संस्कृति और मान-सम्मान को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने बताया कि  गुरुदेव हमारे बीच नहीं हैं, परंतु वह अपनी कृतियों के माध्यम से आज भी लोगों को देश की महान सभ्यता, संस्कृति और देश के प्रति समर्पण भाव जगा रहे हैं। आज पूरा देश अपनी इस महान विभूति को याद कर रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डी. के. मंडल, असीम घटक, एस. के. पाण्डेय, हरिहर पाढ़ी, सचिन कुमार तिवारी, आर एन मिश्रा, दीनू बंधू दास, रवि रंजन गुप्ता, बी प्रुस्टी, एन के वत्स, मंजू सिन्हा, पुष्पांजलि प्रधान, बबीता कुमारी, रश्मि कुमारी, राहुल कुमार सिंह, लाल बहादुर, एके सिंह, राज कुमार, शंकर प्रसाद मंडल सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!