नीतीश भारती

लातेहार: मनिका थाना पुलिस ने शनिवार को बीकरा गांव में वन भूमि पर करीब 10 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। अभियान का नेतृत्व मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर अफीम की खेती को नष्ट किया। मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल पाई गई, जिसे पुलिस ने पूरी तरह नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने कहा कि मनिका थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अफीम की अवैध खेती को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि कहीं भी अवैध अफीम या अन्य नशीले पदार्थों की खेती या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

By Admin

error: Content is protected !!