भाजपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
रांंची: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। झारखंड के 11 सीटों पर भाजपा ने सीधे तौर पर अपने उम्मदीवार तय कर दिए हैं। तीन सींटें संभवतः झारखंड में गठबंधन में शामिल आजसू के हिस्से में जाएंगी। वहीं उम्मीदवारों की घोषणा से झारखंड में लग रहे कयासों और संभावनाओं पर विराम लग गया है। जबकि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
हजारीबाग लोकसभा सीट पर इसबार सांसद जयंत सिन्हा को नहीं, बल्कि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। बताते चले कि हजारीबाग सीट से भाजपा के जयंत सिन्हा पिछले दो बार से सांसद रहे हैं।
वहीं गोड्डा से निशिकांत दूबे, राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांंची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से बीडी राम भाजपा के उम्मीदवार तय किए गए हैं।