बड़़कागांव: कर्णपुरा परगना, पलानी परगना एवं नागपुर परगना के इक्कावन मांझी हड़ाम गांव टोला के बुद्धिजीवियों की बैठक महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता गहन बेसरा एवं संचालन मोहन सोरेन ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय कार्यसमिति के निर्देशानुसार आगामी 23 मार्च तक गांव के मांझी हड़ाम की लिखित सूची तैयार कर केन्द्रीय कार्य समिति में जमा करना है।

वहीं गांव के मांझी हड़ाम, पराणिक, जोगवा, बहा नायके, कुडाम नायके और बुद्धिजीवियों को समाज के प्रति जागरूकता के लिए प्रतिमाह अपना-अपना समयानुसार गांव में बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 10-11 अप्रैल को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय महाधिवेशन की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से सन्नी सोरेन, संजय टुडू, विश्राम सोरेन, अजय बेसरा, पोटंगा उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, मुरसिंगलाल हंसदा, बिरसा हेम्ब्रोम, बिनोद बेसरा, बिरसा टुडू, नरेश हंसदा, लाल बिहारी मांझी, रामकुमार सोरेन, साहिल हेम्ब्रोम, अजय सोरेन, प्रेम मुर्मू, संजुल मरांडी, विजय टुडू, बिरेंद्र सोरेन, पतिलाल, सुखलाल मांझी, लक्ष्मण मांझी, सतीश हेम्ब्रोम, चन्द्रनाथ बेसरा, बिनोद मुर्मू, सहाबीर हंसदा, लालू मांझी, राकेश मुर्मू, राजू बेसरा, महाबली मांझी, शनिचरवा टुडू, सुरेश मुर्मू, छटु हंसदा दशैइ हंसदा, कुन्दु मांझी, चुनु मांझी, अनिल मुर्मू, धनीराम टुडू, सावन बेसरा, छतिक मांझी, महादेव हेम्ब्रोम, पप्पु मांझी, मोतीलाल लाल मांझी, कार्तिक मुर्मू, सुखदेव मांझी, अनिल कुमार हंसदा, रामेश्वर मांझी, जगदीश मांझी, अरविंद मरांडी, सुखदेव मांझी, सुरज मांझी श्रीराम टुडू, महादेव मांझी, बलदेव सोरेन, सोहारी मुर्मू, महेंद्र हंसदा, महावीर मुर्मू, संजुल सोरेन, भुनेश्वर मांझी, राज कुमार मुर्मू, संजय मुर्मू, जुगल मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!