रामगढ़: पतरातु थाना क्षेत्र के टेरपा में शुक्रवार की सुबह एक कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान बगल के भुनेश्वर सिंह के 42 वर्षीय दामाद किरण सिंह के रूप में हुई। वह खलारी का रहनेवाला था और परिवार समेत अपने ससुराल टेरपा में ही रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन सात बजे कुएं में शव देख परिवार के लोगों ने पंचायत के मुखिया गंगाधर महतो और पतरातू थाना को इसकी सूचना दी। जिसपर पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कुआं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। मृतक के शरीर पर मात्र अंडरवियर था और पैर भी रस्सियों से बंधे पाए गए। जिससे हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की चर्चा हो रही है। वहीं घटना से परिजन मर्माहत हैं। 

पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही माजरा साफ हो पाएगा।  मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है।

By Admin

error: Content is protected !!