रामगढ़: आजसू प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रिभर साइड, भुरकुंडा में शनिवार को आजसू प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा के नेतृत्व में रिवर साइड के तीनों पंचायत के पंचायत अध्यक्ष और प्रखंड कमेटी के कई पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया।

जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी को दिए गए इस्तीफे में विश्वरंजन सिन्हा ने कहा है कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कुशल नेतृत्व से विहीन है। इस स्थिति में वे भी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ न्याय कर पाने में असक्षम महसूस कर रहे हैं। इधर, विश्वरंजन सिन्हा से पूछे जाने पर उन्होंने एनडीए के किसी भी घटक दल में जाने की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि अन्य विकल्पों पर विचार कर जल्द निर्णय लिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। 

बताते चलें कि भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में विश्वरंजन सिन्हा आजसू के कर्मठ और जूझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते रहे हैं। छात्र जीवन से आजसू पार्टी से जुड़े रहे और क्षेत्र की जन समस्यायों पर मुखर होकर आवाज भी उठाते रहे हैं। 

इस्तीफा देनेवालों में विश्वरंजन सिन्हा समेत प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ भुइयां, प्रखंड प्रभारी आयुष सिंह, प्रखंड सह सचिव दिलीप महतो, चीप हाउस पंचायत अध्यक्ष छोटू यादव, दोतल्ला पंचायत अध्यक्ष विजय पासवान, पंचायत सचिव कृष्णा कुमार, इमलीगाछ पंचायत अध्यक्ष बबलू कुमार भुइयां, जुबिली कॉलेज कमेटी छात्र संघ सह प्रभारी दिनेश कुमार, मोलू कुमार, सूरज साव, विशाल कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!