सिकिदरी घाटी में तीखे मोड़ पर हुआ हादसा

 

रांची: हुंडरू फॉल पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस सिकिदरी घाटी के तीखे मोड़ पर पलट गयी। जिसमें 25 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। हादसे में घायल बच्चों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रांची के मेदांता अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा के चंदवारा स्थित राइजिंग पब्लिक स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने हुंडरू फॉल जा रहे थे।  हुंडरू फॉल से तीन किलोमीटर पहले सिकिदरी घाटी के डॉक्टर मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कई बच्चे घायल हो गए। 

इस दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।  स्थानीय लोग बचाव कार्य में लग गए। वहीं मामले की सूचना पर सिकिदरी थाना पुलिस पहुंची। घायल बच्चों को मेदांता अस्पताल ले जाया गया। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं।

By Admin

error: Content is protected !!