बड़़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की केन्द्रीय कार्य समिति के निर्देशानुसार छापर पंचायत के भवानी किता टांड़ी में शनिवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिवनारायण मांझी एवं संचालन राम टुडू ने किया।
बैठक में प्रत्येक घर परिवार से एक सदस्य ही लड़की या लड़का का छेका व बारात में जाने का नियम बनाया गया। वहीं शादी विवाह पर साड़ी, गमछा, कपड़ा देने पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं किसी की मृत्यु होने पर कफन देने के बदले आर्थिक मदद करने की पहल करने की बात कही गई।
साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने, अन्य समुदाय के जाति से शादी विवाह होने पर प्रतिबंध, समाज परिवर्तन करने वाले परिवार को जागरूक कर सरना धर्म में वापसी कराना, घर उद्घाटन में अन्य समुदाय जाति द्वारा पूजा पाठ नहीं कराकर उसे अपनी परम्परागत रूप से पूजा पाठ करने, प्रत्येक गांव में मांझी हाउस, धुमकुड़िया एवं सरना स्थान का चारदीवारी निर्माण कराने को लेकर चर्चा किया गया।
वहीं आगामी 26 मार्च 2023 को हेसागढ़ा पंचायत भवन में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय समिति की बैठक होगी। जिसमें 12 परगना के संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केन्द्रीय पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, विभिन्न परगना के पदाधिकारी एवं मांझी हड़ाम उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केन्द्रीय सचिव मोहन सोरेन, मुरसिंगलाल हंसदा, सन्नी सोरेन, विश्राम सोरेन, पप्पु लाल मांझी, जुगल सोरेन, जितेन्द्र सोरेन, बिनोद मांझी, छटु हंसदा, राजा राम मुर्मू, संजय मुर्मू, बलदेव सोरेन, सुरेश मुर्मू, रमेश टुडू, दुर्गा हंसदा, शनिचरवा मांझी, रामजी मांझी, बेनीराम मुर्मू, सुखदेव सोरेन, बहालाल मुर्मू, उमेश टुडू, संतोष टुडू, सुलेन्द्र टुडू, विजय हंसदा, राजदेव मांझी, रसिकलाल मांझी, चुनुराम मांझी, मुन्ना मांझी, फातु मांझी, राजेन्द्र मांझी, रघुवीर मांझी, धनीराम बेसरा, नारायण सोरेन, राम किशुन बेसरा, भुनालाल मांझी, राजेश हंसदा, जोका मांझी, कुसुम देवी, पनपति देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, सोनिया देवी, सुमन देवी, साधनी देवी, सविता देवी, नीतू बेसरा, सुनिता देवी, सरिता देवी, अंजु देवी, चांदमुनी देवी, मैनो देवी, गुलांजी देवी, आशा देवी, चांदनी देवी, बसन्ती देवी, मालती देवी, तलू देवी, सेवामति कुमारी, कुन्ती देवी, ललीता हेम्ब्रोम, सालो हंसदा, उमा देवी, सालो देवी सहित कई लोग मौजूद थे।