रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल के तत्वावधान में रविवार को गणक मैरिज हॉल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव और संचालन  ऋषिकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल और प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू मौजूद रहे।

समारोह में विभिन्न दलों को छोड़ कर कई लोग भाजपा में शामिल हुए। जिनका फूलमालाओं से स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा का दामन थामने वालों में रामगढ़ कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, विनोद जायसवाल, सुनील मालाकार, रतन कुमार, रविंद्र तिवारी, चंद्रहंस मित्तल, प्रदीप कुमार शर्मा, रवि प्रसाद, सुनील शाह, शंभू साह संतोष कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, कुणाल नायक, अभिषेक गुप्ता, राजीव कुमार, संजीव कुमार, राजेश प्रसाद गुप्ता, लखेंदर पासवान, अमरदीप सिंह सैनी सहित कई शामिल रहे।

मौके पर हजारीबाग लोकसभा के चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत, लोकसभा सह संयोजक रंणजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रंजीत सिन्हा, रंजन सिंह , दिलीप सिंह, वसुध तिवारी, रमेश वर्मा, राजू चतुर्वेदी, रंजीत पांडेय, डॉ. संजय सिंह , विजय जयसवाल, चंद्रशेखर चौधरी, अमरेंद्र गुप्ता, मिथलेश मंडल, शीतल सिंह, शिवकुमार महतो, भीमसेन चौहान, ब्रजेश पाठक, सुशांत पांडेय सहित कई मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!