रामगढ़: भुरकुंडा के शालीग्राम मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दूसरे दिन कई अनुष्ठान हुए। पंडित नरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यजमान प्रकाश साहू और  उनकी पत्नी ने सभी अनुष्ठान संपन्न किए। इसके उपरांत हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। जबकि रात्रि में 12 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। 

बताया जाता है रविवार सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी देवताओं का आह्वान किया जायेगा। इसके उपरांत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हवन, आरती और पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा और शाम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

आयोजन को सफ़ल बनाने में भुरकुंडा बाजार समिति सदस्य राकेश चौधरी, रामचंद्र साहू, मनोज कुमार, मंटू मिश्रा, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, टी एन साहू, शिवचरण साहू, श्री निवास अग्रवाल,आर्यन कुमार, राजेश अग्रवाल, सहित अन्य स्थानीय लोग योगदान दे रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!