रामगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, विधायक मांडू निर्मल महतो, उपायुक्त चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

अवसर पर सर्वप्रथम सांसद मनीष जायसवाल एवं उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी को सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिला जनप्रतिनिधि, महिला पदाधिकारी, कर्मी और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु महिला खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अंजली कुमारी, ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक विजेता प्रधान दृशा, इंटरनल कराटे चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक प्राप्त करनेवाली प्रियंका कुमारी, ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 रजत पदक विजेता तृषा कुमारी, स्वर्ण पदक विजेता काशवी मेहता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अवसर पर सभी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के रक्षा और सम्मान हेतु शपथ भी लिया।

 

By Admin

error: Content is protected !!